कोरबा। कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सट्टा खेलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ 30 हजार नगदी बरामद किया हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुरपा रोड निवासी फरहाद अली उर्फ बाबू नामक युवक लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खेलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम दुरपा रोड पहुंची जहां फरहाद अली पिता शहादत अली 26 वर्ष, निवासी दुरपा रोड अपने जनरल दुकान के पास लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से सट्टा खेलाते हुये मिला। पुलिस टीम को देखते ही सट्टा खेलने वाले वहां से भाग गये वहीं सट्टा किंग पकड़ा गया। फरहाद अली के कब्जे से एक एंड्रायड मोबाईल जिसके वाट्सअप में सट्टा-पट्टी लिखा मिला तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी की नगदी रकम 30 हजार रूपये मिला। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक नवरतन सिदार, आरक्षक दिनेश श्याम व आरक्षक डेमन ओगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







