कोरबा। कोरबा में एक दुकान मालिक के उस समय रोंगटे खड़े हो गए जब सामान निकालने के दौरान प्लास्टिक टोकरी में कोबरा नाग को देखा। किसी तरह हिम्मत कर दुकानदार ने टोकरी को बाहर निकाला तो उसे अहसास हुआ कि बास्केट में कोबरा बुरी तरह फंस गया है। इसके बाद दुकानदार ने इसकी जानकारी नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को दी।

सूचना पर पर सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही, फिर कुछ देर बाद नोवा नेचर के सचिव मोइज एहमद और बबलू मारवा उस दुकान में पहुंचे और बड़ी सावधानी से टोकरी के कुछ हिस्से को काटते हुए कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद दुकान मालिक ने राहत भरी सांस ली।
कोबरा सांप को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया हमें प्रति दिन कोबरा, करैत, अजगर, अहिराज, धमना, बेलिया करैत, दण्ड करैत, डार डोमी आदि सांपों के लिए 30 से जिले भर से कॉल आते हैं, जिसको रेस्क्यु करने के लिए हमारी संस्था के टीम पहुंच कर रेस्क्यु कर रहे हैं, सारथी ने सभी सामान्य लोगों से अपील किया है कि जहरीले सांप से हमारे पहुंचने तक दूरी बना कर रखें, उसे किसी प्रकार से चोट नहीं पहुंचाएं साथ ही नजर बना कर रखें।
दुकान संचालक नीतीश साहू ने बताया दुकान पर ग्राहक सामान लेने के लिए आए हुए थे । इस दौरान वह सामान लेने अंदर गया सांप प्लास्टिक के टोकरी में फंसा हुआ था फन और फुंकार सुनकर दुकान छोड़कर पहले बाहर भागा तब स्नेक कैचर की टीम को सूचना दिया पकड़े जाने के बाद राहत की सांस लिया।







