Home » मध्य प्रदेश चित्रकूट के पास सड़क हादसे में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा व उनकी मां की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश चित्रकूट के पास सड़क हादसे में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा व उनकी मां की मौत

कोरबा। गेवरा के कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपनी मां और मौसाजी के साथ कार से पंजाब जा रहे थे। हादसे में अमन बाजवा और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मौसा जी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमन बाजवा अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही कोयलांचल क्षेत्र कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई। गेवरा-दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक एसोसिएशन और कोयला व्यवसायियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Search

Archives