Home » 17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव-जांच जारी
कोरबा छत्तीसगढ़

17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव-जांच जारी

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलपहरी पंचायत के ग्राम बटरामपुर से बीते 17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव ग्राम के ही एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजनों ने शव को बरामद किया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 17 जून को कहीं काम से वापस घर लौटा था। घर पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वह पैदल ही कहीं बाहर निकला। परिजनों को लगा कि वह आसपास ही कहीं गया होगा, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो घरवालों की चिंता बढ़ गई।

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

आसपास के इलाकों और कई गांवों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने मामले की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग के मोबाइल को ट्रेस (सर्विलांस) पर डाला। मोबाइल का लोकेशन उसी के गांव के एक खेत के पास दिखाई दिया।

पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला शव

पुलिस टीम और परिजन जब बताए गए लोकेशन पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। खेत में लगे एक परसा के पेड़ पर उसकी फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली हैं।

उरगा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Search

Archives