Home » पावर हाउस रोड नहर पुल के पास खड़ी बाइक में लगी आग
कोरबा

पावर हाउस रोड नहर पुल के पास खड़ी बाइक में लगी आग

कोरबा। पावर हाउस रोड नहर पुल के पास खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। इससे वहां उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आसपास स्थित दुकान संचालकों व ट्रैफिक पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में बाइक का काफी हिस्सा जल गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, वहीं कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारण बाइक में आग लगी है।

Search

Archives