कोरबा। कटघोरा स्थित कसनिया में बुधवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी दुर्गेश पांडेय को हिरासत में लिया गया है।
कटघोरा तहसील अंतर्गत ग्राम कसनिया में एक व्यापारी के घर पर गोली चलाने वाले कथित आरोपी युवक ने बताया है कि वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है उसे 10 हजार की सुपारी मिली थी। पहले उक्त घर के एक व्यक्ति के पांव और फिर घर पर गोली चलाने का करार हुआ था। बताया जा रहा हैं की गोली चलाने वाले युवक से पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके साथ इस घटना में तीन लोग और शामिल हैं।
बुधवार रात ग्राम कसनिया में एक व्यापारी के घर पर गोली चलाई गई थी। गोली किसी को लगी नहीं लेकिन इस घटना से दहशत फैल गई, बाइक एक्सीडेंट के बाद कपड़ा बदल बस से भागते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। रात्रि पहर में ही पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।







