Home » नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज कर 161 लीटर अवैध शराब जब्त
कोरबा

नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज कर 161 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा।  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान एक ही दिन में कुल 23 प्रकरण दर्ज कर 161 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Search

Archives