Home » आधी रात को ONC बार में ASP का छापा, अंदर का नजारा देख रह गए दंग, देखें वीडियो
कोरबा छत्तीसगढ़

आधी रात को ONC बार में ASP का छापा, अंदर का नजारा देख रह गए दंग, देखें वीडियो

कोरबा। जिले में चल रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुरुवार देर रात पुलिस ने शहर के दो चर्चित बारों पर बड़ी कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब (ओएनसी) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसे जाने और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान बार के अंदर देर रात तक पार्टी चल रही थी और ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने नियमों के उल्लंघन पर दोनों बार के मैनेजरों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह वही ओएनसी बार है, जहां से कुछ दिन पहले देर रात शराब पीकर निकले एक युवक ने अपनी स्कॉर्पियो को पाम मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने की कोशिश की थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से इस बार की गतिविधियां पुलिस की निगरानी में थीं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

देखें वीडियो:-

Search

Archives