कोरबा। कटघोरा नगर में मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2019 में कटघोरा जनपद द्वारा त्रुटीपूर्ण तरीके से लीज आबंटन किया था,जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। आदेश के परिपालन में प्रशासनिक अधिकारियों का दल मंगलवार की सुबह कटघोरा चौक पहुंचा और 9 दुकानों को सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है।
कोरबा के कटघोरा नगर में जिला प्रशासन की टीम ने उन 9 दुकानों को सील कर दिया है, जिसे कटघोरा जनपद ने वर्ष 2019 को लीज पर दिया था। लीज आबंटन की पूरी प्रक्रिया त्रुटीपूर्ण थी और उस पर विवाद चला आ रहा था। कोर्ट का आदेश आने के बाद शासन ने लीज को निरस्त कर दिया, जिसके बाद सभी नौ दुकानें शासकीय संपत्ति की दायरे में आ गई, लिहाजा मंगलवार की सुबह कटघोरा एसडीएम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी 9 दुकानों को सील कर दिया।







