Home » साइबर जागृति अभियान के तहत किया गया जागरूक : साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी
कोरबा

साइबर जागृति अभियान के तहत किया गया जागरूक : साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी

कोरबा। साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3000 विद्यार्थियों को साइबर जागृत किया गया।  विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों, पाली के शासकीय हाई स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी,
कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोतवाली क्षेत्र के कमला नेहरू महाविद्यालय, दीपका के शासकीय महाविद्यालय, बांकी मोंगरा शासकीय नवीन महाविद्यालय, हायर सेकंडरी स्कूल, दर्री क्षेत्र के ITI कॉलेज, स्वामी आत्मानंद स्कूल अयोध्यापुरी, लेमरू के एकलव्य विद्यालय देवपहरी में पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस की अपील :  कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Search

Archives