कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में “सजग कोरबा अभियान” अंतर्गत 01 अगस्त से 28 अगस्त तक थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले कुल 299 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 एवं 177 के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 51 थाना दीपका, थाना कोतवाली 38, थाना कटघोरा 35 की कार्यवाही शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाईश दी साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतने कहा। समझाइश दी गई कि दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो सवारी ही बैठाएँ। हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएँ और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनाएँ। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। शराब पीकर व मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक और नियमों का पालन करने कहा।
0 कानूनी प्रावधान
– मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 – दोपहिया वाहन पर चालक सहित दो से अधिक व्यक्तियों को ले जाने पर प्रतिबंध।
– मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान।
इन धाराओं के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाती है और नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0 पुलिस की अपील- पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन पर केवल दो ही सवारियां बैठाएँ। अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना दुर्घटना की संभावना बढ़ाता है। यातायात नियमों का पालन करें , सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं अन्य व्यक्तियों की भी जान माल की हानि होने से बचाएं।







