कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गढ़वा से रायपुर जा रही एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। यात्री बस में लगभग 30 लोग सवार थे। हादसे में सामने बैठा एक यात्री बस के सीट में फंस गया था, जिसे 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
बस ड्राइवर घटना के बाद से फरार हो गया। अन्य यात्रियों को दूसरे बस में शिफ्ट किया गया। बांगो पुलिस और स्थानीय लोगों ने फंसे हुए यात्री को बाहर निकाला। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में किया गया। इस हादसे में सामने बैठे लोगों को अधिक छोटे आई है जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है । एक यात्री केबिन में फंस गया फंसे हुए यात्री को 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बांगो थाना पुलिस और 112 की टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं हादसे के बाद बस का चालक मौके से ही फरार हो गया। बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।







