कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रवि शंकर में युवक देवेश 10.10.2025 को पीड़ित के साथ हुए लूट की घटना सामने आई थी।वही उसी युवक के साथ दिनांक 12.10.2025 को पीड़ित के साथ घटित अपहरण व मारपीट की घटना सामने आई जहां पुलिस ने दोनों ही मामले में मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी।
रवि शंकर निवासी युवक देवेश ने 10.10.2025 को पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेले था और बाकी सदस्य इलाज के लिए बाहर गए हुए थे । इस दौरान दिनदहाड़े एक युवक अंदर घुसा और ब्लेड से हमला कर घर पर रखे सोने चांदी की जेवरात लेकर भाग गए । पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। 12.10.2025 को युवक के साथ चार पहिया वाहन में उसे उठाकर ले जाने और जंगल में पिटाई करने के मामला सामने आया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों ही मामले में कार्रवाई शुरू की।
एक युवक के साथ लगातार घटी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संबंध में पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है। दोनों घटना के संबंध में सीसीटीव्ही फुटेज में भी पीड़ित के साथ हुई घटना घटित होने की पुष्टि नहीं हो रही है। उक्त अपहरण की घटना से पूर्व पीड़ित युवक देवेश सिंह के द्वारा रविशंकर शुक्ल नगर स्थित किराना दुकान से ब्लेड और चॉकलेट खरीदने की बात प्रकाश में आई।
जांच में दिनांक 10.10.2025 एवं दिनांक 12.10.2025 की घटना संदेहास्पद होने के कारण दिनांक 12.10.2025 के अपहरण व मारपीट की घटना पर अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है। इस मामले कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों ही मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें पता चला कि युवक ने एक दुकान से ब्लेड खरीदा और पहली घटना में भी खुद के ऊपर ब्लेड चलाया था वहीं दूसरी घटना में भी ब्लेड से हमला कर घटना को दूसरा रूप दे दिया गया। इस मामले में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, झूठी शिकायत करने के मामले में उसके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है।