Home » चोरी की मोटरसायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

चोरी की मोटरसायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।  थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल  प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836, कीमत लगभग 9,000/- रुपये जप्त कर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी  सूरजजान उर्फ सोनू, पिता अजीत जान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Search

Archives