Home » बिंझरा के मोहल्ला दलदली पंडोपारा में सोलर पंप कई महीनों से खराब, भीषण गर्मी में पानी को तरसे
कोरबा छत्तीसगढ़

बिंझरा के मोहल्ला दलदली पंडोपारा में सोलर पंप कई महीनों से खराब, भीषण गर्मी में पानी को तरसे

कोरबा/तुमान। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंझरा के मोहल्ला दलदली पंडोपारा में शासन की योजना के तहत सोलर पंप स्थापित किया गया है, जोकि लगभग एक से अधिक समय से बंद पड़ा हुआ है। क्षेत्र के लोग के पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में सोलर पंप बंद रहने से कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दूरस्थ स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। अन्य स्थानों का पानी भी पीने योग्य नहीं है। शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। खराब सोलर पंप और समस्या से कई बारी संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। सुधार का केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ज्ञात हो कि बिंझरा के मोहल्लाप दलदली पंडोपारा में शासन द्वारा संरक्षित आदिवासी पंडो जाति के लोग निवास करते हैं। इसके बाद भी उन्हें भीषण गर्मी में मूलभूत सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Search

Archives