Home » दोस्त के साथ नदी में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बहा
कोरबा

दोस्त के साथ नदी में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बहा

कोरबा। रविवार दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में चार दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक पानी की तेज बहाव में बह गया। वहां मौजूद अन्य दोस्तों को जब लगा कि वह डूब रहा है तो उन्होंने भी बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन उसे बचा नहीं सके। जैसे-तैसे वे खुद सुरक्षित बाहर आए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बहने वाले युवक का नाम 22 वर्षीय नौशाद खान है जो दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है और निजी कंपनी में काम करता था।

युवक को तैरना नहीं आता था। वहीं दर्री थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवकों से पूछताछ शुरू की गई। बह गए युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासन के रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। वोट और मोटर के माध्यम से युवक की तलाश की गई  लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Search

Archives