Home » पुलिस की दबिश में 8 जुआरी पकड़ाए, इतने हजार की नगदी जब्त
कोरबा

पुलिस की दबिश में 8 जुआरी पकड़ाए, इतने हजार की नगदी जब्त

कोरबा। मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹18,800 नकद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है। पकड़े गए सभी जुआरी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। मामला बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास का है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए जुआरियों में सलीम अंसारी निवासी शारदा विहार , मोहम्मद हनीफ उर्फ हनीक निवासी पथरीपार, शाहिद अली निवासी रामलीला मैदान मुड़ापार कोरबा, आनंद विश्वाश, राजेंद्र साहू निवासी संजय नगर, अशोक चंद्र निवासी इमली डुग्गू रेलवे स्टेशन क्षेत्र, महताब आलम निवासी धनवारपारा तथा मोहम्मद साबिर निवासी मुड़ापार शामिल हैं। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने दबिश देकर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान ₹18,800 नकद और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध/संबंधित जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search