Home » टीआई सहित 4 जवान सस्पेंड, SP के आदेश से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कोरबा

टीआई सहित 4 जवान सस्पेंड, SP के आदेश से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कोरबा/कटघोरा ।  एसपी ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह गाज कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम पांडेय, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे व कंवर पर गिरी है।

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी पवन व गोलू से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।  सूत्र बताते हैं कि लगभग 15 से 20 दिन पहले एक गाड़ी पकड़ी गई थी और हाल ही में 3 दिन से कोई एक और कबाड़ लदा ट्रक पुलिस द्वारा रुकवा कर रखा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में सीधे तौर पर शिकायत की गई थी। संज्ञान में आते ही कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत को जांच का जिम्मा सौंपा गया। एसडीओपी ने जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए विस्तृत जानकारी दी है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि SP ने इसे गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई कर एक बार फिर स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों और इन्हें संरक्षण अथवा किसी भी तरह से सह देने या संदिग्ध आचरण रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कड़ा एक्शन लिया जाएगा। एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Search

Archives