कोरबा/कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र में पुरानी बस्ती के जामा मस्जिद परिसर में एक सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित लईक मोहम्मद ने बताया कि पुरानी बस्ती का रहने वाला है और सामाजिक बैठक मस्जिद में आयोजित किया गया था। बैठक के दौरान उन्होंने भी अपनी बात रखी। इस दौरान डॉक्टर शेख इश्तियाक के फैमिली सब एक साथ होकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे, जिसका वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
इस पूरे मामले में इनका मास्टरमाइंड नागपुर निवासी मास्टर शरीफ साहब और एखतिहार साहब उनके इशारे पर इन लोगों ने इस तरह की हरकत की है। पीड़ित लईक मोहम्मद ने बताया कि नागपुर में उनके भतीजे लोग पढाई करते हैं वही उनके परिवार के लोग भी रहते हैं और सामाजिक बैठक में भी जाना होता है । ऐसे में इस घटना के बाद उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।







