कोरबा /कटघोरा। कटघोरा थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना परिसर में एक विशालकाय 10 फीट का अजगर कुंडली मारा गाड़ी में देखा गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों और लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे एक आरक्षक ने रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और उसे सुरक्षित पास स्थित जंगल में छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कटघोरा थाना में कुछ लोग शिकायत करने वाले लोग आए हुए थे, जहां विशालकाय अजगर पर नजर पड़ी। अजगर एक गाड़ी के अंदर कुंडली मार बैठा था, किसी तरह सांप को बाहर निकाला गया। कटघोरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनुज सिंह ने तत्काल रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि अजगर सांप काफी विशालकाय था और फुर्तीला था जो पिछले दो दिनों से थाना परिसर में आसपास विचरण करते देखा गया था।
वहीं दूसरी घटना सोमवार शाम को सामने आया, जहां कटघोरा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के कॉलोनी में एक पुलिस कर्मी के घर लगभग 7 फीट का अहिराज देखने से हड़कंप मच गया। सांप घर के आंगन में गमले किनारे कुंडली मार बैठा हुआ था। अचानक लाइट चालू करने पर सांप पर नजर पड़ी, जहां काले और पीले रंग चमकदार सांप देखने से घर वाले घर से बाहर निकल गए। इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। इसके बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया गया और जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। कटघोरा थाना परिसर में एक के बाद एक सांप निकलने की घटना सामने आने से लोगों में भय व्याप्त है।







