Home » शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा
झारखंड

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक नेता पहुंचे। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि भी दी।

Search

Archives