Home » घर के बाहर गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

घर के बाहर गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर गहरी नींद में सो रहे अधेड़ की टांगी से निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ढाबाडीह निवासी श्रवण कुमार कुर्रे पिता बत्तू लाल 50 वर्ष देर रात घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने धारदार टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई कि इसका अंदाजा दीवार पर लगे खून के छीटे से लगाया जा सकता है। मृतक अपने परिवार के साथ बिलासपुर में काम करता था। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए घर आया था। मृतक की पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अपने मायके ग्राम विद्याडीह टांगर गई हुई थी। जबकि बड़ा बेटा दोस्त के साथ रहौद गया हुआ था। रात लगभग 3 बजे वह घर आया तो देखा कि घर के बाहर उसके पिता की लाश लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना बेटे ने गांव के अन्य लोगांे को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्कवायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द ही हत्या का खुलासा करने की बात कही है। बता दें कि शुक्रवार की रात 10 बजे बिजली बंद थी। रात लगभग डेढ़ बजे गर्मी और उमस की वजह से अधिकांश लोग घर के बाहर सो रहे थे। कुछ लोग सड़क पर बैठे हुए थे। लगभग रात 3 बजे मृतक का बेटा पहुंचा था। इसी दौरान हत्या की संभावना व्यक्त की गई है।

Search

Archives