Home
जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह। रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शामिल होने कैथा जा रहे एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मी की कार को हाईवा चालक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई है वहीं 4 की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को ईलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना बम्हनीडीह थाना अंतर्गत ग्राम पुछेली के पास की है।
पुलिस के मुताबिक चिरमिरी में रहने वाला चुन्नी लाल साहू एसईसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी है। शुक्रवार की शाम परिवार बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कैथा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शामिल होने कार क्रमांक 16 सीएन 9094 में जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे पुछेली के पास पहुंचे ही थे कि बम्हनीडीह की ओर से आ रहे हाइवा क्रमांक सीजी 11 बीजी 3518 के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार के भीतर बैठे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका ईलाज जारी है।

Search

Archives