Home » पिथमपुर मेला में चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, 65 हजार जप्त
जांजगीर-चांपा

पिथमपुर मेला में चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, 65 हजार जप्त

चांपा- जांजगीर। जांजगीर चांपा जिले के पिथमपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इस भीड़ लाभ महिला चोरों ने उठाया। महिला चोरों ने श्रद्धालु महिलाओं के गले व कान से सोने चांदी का हार, झुमका सहित जेब से नगदी की चोरी को अंजाम दिया। श्रद्धालुओं की शिकायत के पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मेला में चोरी करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में कोरबा जिला अंतर्गत मानिकपुर, बिलासपुर, बाराद्वार की महिला शामिल हैं। महिलाओं से 65 हजार 860 रूपए जप्त कर धारा 140, 379 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है।

Search

Archives