Home » दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी : आरोपी दंपती नया रायपुर से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी : आरोपी दंपती नया रायपुर से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने उन्हें नया रायपुर से हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए गए हैं। चांपा निवासी बैटरी व्यापारी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। हरिशंकर ने खुद को यूनियन बैंक चांपा का कर्मचारी बताया था।
दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैंक से लोन और अन्य लोगों से चेक व आरटीजीएस के माध्यम से 2.04 करोड़ रुपये से अधिक अपने खातों में जमा करा लिए। आरोपियों ने निवेशकों को केवल 39 लाख 99 हजार 400 रुपये वापस किए। शेष राशि लौटाने में वे टालमटोल करते रहे और बाद में फरार हो गए।
फरार आरोपी दंपती गिरफ्तार :  मामला दर्ज होने के बाद चांपा पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने नया रायपुर में दबिश देकर हरिशंकर गुप्ता (43) और रेखा गुप्ता (42) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

Search

Archives