अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, झटके स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 34.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, धरती की सतह से लगभग 130 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
अफगानिस्तान में क्यों लगातार भूकंप आते हैं?- अफगानिस्तान में लगातार भूकंपों के लिए इसकी भौगोलिक स्थिति सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। दरअसल, अफगानिस्तान ठीक उस जगह पर स्थित हैं, जहां दो सक्रिय प्लेट्स- इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट मिलती हैं। यह दोनों प्लेट्स आपस में काफी टकराती हैं, जिससे क्षेत्र में भूकंप की स्थिति बनी रहती है।







