Home » गे-सेक्स का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने सरकारी अफसर को किया बर्खास्त, दी जा सकती है सजा-ए-मौत
दुनिया

गे-सेक्स का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने सरकारी अफसर को किया बर्खास्त, दी जा सकती है सजा-ए-मौत

वर्तमान युग सोशल मीडिया का युग है और लोगों द्वारा की जाने वाली कोई भी हरकत सोशल मीडिया में कुछ ही सेकंड में वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों गे सेक्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है वह ईरानी अफसर रजा साघाती बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रजा गिलान राज्य के कल्चर एंड इस्लामिक गाइडेंस डिपार्टमेंट में चीफ के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह किसी दूसरे युवक के साथ संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है।

0 दी जा सकती है सजा-ए-मौत
ईरान के शरिया कानून के अनुसार रजा को गे सेक्स (समलैंगिक संबंध) का दोषी पाया गया तो उसे सजा-ए-मौत दी जा सकती है। ईरान में शरिया और इस्लामिक कानून लागू हैं। यहां की कट्टरपंथी सरकार एलजीबीटी मामलों को लेकर बेहद सख्त है। रजा जिस डिपार्टमेंट का हेड ऑफ द स्टाफ था उस पर राज्य में शरिया कानून और खासतौर पर हिजाब कानून सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी थी।

Search

Archives