Home » मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा 53 लाख डॉलर में बिका, उल्कापिंड की नीलामी का एक नया रिकॉर्ड
दुनिया

मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा 53 लाख डॉलर में बिका, उल्कापिंड की नीलामी का एक नया रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में दुर्लभ भूवैज्ञानिक और पुरातात्विक वस्तुओं की एक नीलामी में पृथ्वी पर अब तक पाया गया मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा 53 लाख डॉलर में बिक गया। उल्कापिंड की नीलामी का यह एक नया रिकार्ड बनाया है। एनडब्ल्यूए 16788 नामक इस पत्थर की नीलामी में ऑनलाइन और फोन बोलीदाताओं के बीच 15 मिनट तक बोली लगाने की होड़ मची रही। 54 पाउंड (24.5 किलोग्राम) के इस पत्थर की खोज नवंबर 2023 में नाइजर के सहारा रेगिस्तान में एक उल्कापिंड खोजने वाले ने की थी। यह चट्टान एक विशाल क्षुद्रग्रह के हमले से मंगल की सतह से छिटककर 14 करोड़ मील (22.5 करोड़ किलोमीटर) की दूरी तय करके पृथ्वी पर आई थी। नीलामी से पहले इसकी अनुमानित बिक्री कीमत 20 लाख डॉलर से 40 लाख डॉलर के बीच थी।

नीलामी से पहले सोथबी की उपाध्यक्ष और विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास की वैश्विक प्रमुख कैसंड्रा हैटन ने कहा कि यह एक अद्भुत उल्काङ्क्षपड है, जो मंगल ग्रह की सतह से टूटकर गिरा है। उन्होंने कहा कि लगभग 50 लाख साल पहले एक क्षुद्रग्रह या धूमकेतु मंगल ग्रह से इतनी जोर से टकराया कि चट्टानें और अन्य मलबा अंतरिक्ष में उड़ गए थे। सोथबी के अनुसार, लाल, भूरा और स्लेटी रंग का यह उल्कापिंड पृथ्वी पर पाए जाने वाले मंगल ग्रह के सबसे बड़े टुकड़े से लगभग 70 प्रतिशत बड़ा है।

Search

Archives