Home » भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस व ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 17 मासूम सहित 71 लोग जिंदा जले
दुनिया

भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस व ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 17 मासूम सहित 71 लोग जिंदा जले

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 17 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा मंगलवार रात को हुआ, जब एक यात्री बस, एक मोटरसाइकिल और एक मिनी-ट्रक आपस में टकरा गए। यह सड़क ईरान से हेरात शहर को जोड़ती है, जो सीमा के पास स्थित है।

अफगानिस्तान के बचाव विभाग के प्रमुख अब्दुल जाहिर नूरजई ने बताया कि शुरुआत में 64 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर लोग अफगान शरणार्थी थे, जो ईरान से अफगानिस्तान वापस लौट रहे थे। इन शरणार्थियों में महिलाएं और बच्चे भी थे।

कई शव पूरी तरह जल गए- हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिससे कई शव पूरी तरह जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। शवों को काबुल के सैन्य अस्पताल में भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि कई शवों की पहचान नहीं की जा सकी। यह दुर्घटना हेरात शहर के पास गुजारा जिले में हुई। पुलिस के मुताबिक बस और एक ईंधन ट्रक के बीच टक्कर के बाद बस में आग लग गई। कुछ घंटे बाद सड़क पर जलते हुए बस का मलबा पाया गया। यह बस ईरान से लौट रहे अफगान प्रवासियों को लेकर काबुल जा रही थी।

1.5 मिलियन अफगान नागरिक लौट चुके देश – इस साल अब तक करीब 1.5 मिलियन अफगान नागरिक ईरान और पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट चुके हैं। दोनों देशों ने शरण देने के बाद अब इन लोगों को जबरन अपने देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अफगानिस्तान लौट रहे कई लोग विदेश में कई साल बिताने के बाद अब अपनी पुरानी ज़िंदगी की मुश्किलें झेल रहे हैं। उनके पास घर, काम या कोई संसाधन नहीं हैं, और वे गरीबी, बेरोजगारी और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह हादसा अफगानिस्तान में हाल के वर्षों का सबसे भीषण सड़क हादसा माना जा रहा है। देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, और इसके मुख्य कारण खराब सड़कें, तेज़ ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन नहीं करना हैं।

Search

Archives