Home » रूस का यूक्रेन पर फिर बड़ा हमला, कीव के मठ में लगी आग, 9 लोगों की मौत
दुनिया

रूस का यूक्रेन पर फिर बड़ा हमला, कीव के मठ में लगी आग, 9 लोगों की मौत

कीव । पिछले तीन वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है। सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर रूस ने भीषण हवाई हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में 5 बचाव कर्मियों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई। रूस द्वारा किए गए इस हमले में नेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रतीक पेचेर्स्क लावर मोंटेसरी (मठ) सीधे हमले की चपेट में आ गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।

राजधानी कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने एक टेलीग्राम पोस्ट में जानकारी दी कि साल 1051 में स्थापित और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव पेचेर्स्क लावरा मठ सीधे हमले की चपेट में आने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेनी प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीदेंको ने एक्स पर लिखा, यह हमारे लोगों और हमारी ऐतिहासिक विरासत पर एक क्रुर हमला है। यही रूस के ऑर्थाेडॉक्स मूल्यों का असली चेहरा है। मठ से उठती भीषण और ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय निवासियों ने जमीन के नीचे बने बंकरों में शरण ली। जून की शुरुआत के बाद से यूक्रेन पर रूस का यह अब तक का सबसे भयानक हवाई हमला माना जा रहा है।

इससे पहले जून के शुरुआती हफ्ते में हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह नया हमला तब हुए जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है और इस हफ्ते फ्रांस में होने वाली बैठक से पहले चार साल से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा की है।

Search

Archives