Home » दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी : व्यापार, तकनीक और रक्षा सौदों पर होगी खास चर्चा
दुनिया

दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी : व्यापार, तकनीक और रक्षा सौदों पर होगी खास चर्चा

स्टॉकहोम। रविवार को  पीएम नरेंद्र मोदी स्वीडन के दौरे पर पहुंच गए हैं। नीदरलैंड की यात्रा पूरी करने के बाद वह स्वीडन पहुंचे हैं। पीएम मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर उतरे। नरेंद्र मोदी का स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले स्वीडन के एयर स्पेस में स्वीडन में प्रवेश करते समय स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। नरेंद्र मोदी छह दिन की विदेश यात्रा पर हैं।

मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत शुक्रवार को यूएई की विजिट के साथ की थी। इसके बाद वह नीदरलैंड गए और रविवार को यात्रा के तीसरे पड़ाव पर स्वीडन पहुंचे हैं। पीएम मोदी 17 से 18 मई तक स्वीडन में रहेंगे। स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर मोदी यह दौरा कर रहे हैं। स्वीडन के बाद वह नॉर्वे और इटली जाएंगे।

पीएम मोदी पहुंचे स्वीडन, व्यापार, तकनीक और रक्षा सौदों पर होगी चर्चा :   दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी अपने स्वीडिश समकक्ष के साथ द्विपक्षीय व्यापार , ग्रीन ट्रांजिशन, एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे और साथ ही यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे।

Search

Archives