Home » इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश : धमाके के साथ लगी आग, पायलट और को-पायलट की मौत
दुनिया

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश : धमाके के साथ लगी आग, पायलट और को-पायलट की मौत

डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा हुआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यहां एक प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होते ही प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट विमान क्रैश हुआ। यह भीषण हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।

अमेरिकन रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम G200, प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेलियर या हाइड्रॉलिक समस्या रिपोर्ट हुई। क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान हार्ड लैंडिंग के बाद घास में फिसला और आग के गोले में बदल गया। हादसे में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल के रूप में हुई है, दोनों पायलट थे।

बाल-बाल बचे मेजर लीग बेसबॉल के स्टार खिलाड़ी :  हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट जेट खाली था, उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। पूर्व मेजर लीग बेसबॉल प्लेयर यादियर मोलिना ने बताया कि यह फ्लाइट उन्हें और उनके परिवार को पिक करने वाली थी, लेकिन सौभाग्य से वे उसमें नहीं थे। डोमिनिकन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा? :  प्यूर्टो रिको की कंपनी ऐबोनिटो एविएशन से संचालित प्राइवेट जेट ने ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह प्लेन यादियर मोलिना, उनके परिवार और दोस्तों को लेने जा रहा था। टेकऑफ के बाद कुछ मिनट बाद लगभग 16 नॉटिकल मील दूर तकनीकी खराबी रिपोर्ट हुई। इंजन फेलियर या हाइड्रोलिक समस्या के बारे में पायलट को पता चला। उन्होंने इमरजेंसी रिटर्न किया और रनवे 29 पर लैंडिंग की कोशिश की। हार्ड लैंडिंग के बाद विमान रनवे से घास में फिसला, फिर आग लग गई और चंद मिनट में पूरा विमान जलकर खाक हो गया।

Search

Archives