Home » पश्चिम एशिया तनाव के बीच परमाणु हमले का अभ्यास, ट्रंप दे चुके हैं आक्रमण की चेतावनी
दुनिया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच परमाणु हमले का अभ्यास, ट्रंप दे चुके हैं आक्रमण की चेतावनी

मॉस्को। रूस ने मंगलवार को तीन दिन का परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू कर दिया। इस परीक्षण कार्यक्रम में हथियारों की तैयारी और उन्हें चलाने के न्यूनतम समय को परखा जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पिछले चार वर्षों में रूस ने लगातार परीक्षण किए हैं, लेकिन पश्चिम एशिया में बनी युद्ध जैसी स्थिति में यह परीक्षण पहली बार हो रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परीक्षण में बैलेस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल के साथ परमाणु हथियार दागने का परीक्षण किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार परमाणु हथियारों के परीक्षण अभियान में कुल 64 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं और 7,800 सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है।

इस अभ्यास में परमाणु हथियार के इस्तेमाल की स्थितियों का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें कम समय में हमला करने और उसकी सटीकता का परीक्षण किया जा रहा है। इस अभ्यास में रूस के रॉकेट फोर्स की उत्तरी और प्रशांत फ्लीट समेत तीनों सेनाओं की कई शाखाएं हिस्सा ले रही हैं। इस अभ्यास में 200 से ज्यादा मिसाइल लांचर, विभिन्न श्रेणी के 140 लड़ाकू विमान, 73 युद्धपोत और 13 पनडुब्बियां भाग ले रही हैं।

Search

Archives