Home » इस्राइल-हमास युद्ध: चमड़ा उद्योग पर असर, 150 करोड़ के उत्पादों के आर्डर रोके गए
दुनिया

इस्राइल-हमास युद्ध: चमड़ा उद्योग पर असर, 150 करोड़ के उत्पादों के आर्डर रोके गए

Israel-Hamas war : इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अब कारोबार पर भी दिखने लगा है। युद्ध की बढ़ती अवधि को देखते हुए शहर के 150 करोड़ के चमड़ा उत्पादों के आर्डर इस्राइल की कंपनियों ने रोक दिए हैं। इससे शहर के चमड़ा निर्यातक परेशान हैं। कारोबारियों को माल डंप होने का डर सता रहा है। वहीं पूंजी फंसने की भी आशंका जता रहे हैं। अन्य उद्योगों में एक से दो सप्ताह के बाद असर दिखना शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। कच्चा तेल महंगा हुआ तो हर उत्पाद के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है। शहर से चमड़ा और चमड़े के उत्पादों का अच्छा निर्यात होता है। आयात-निर्यात विशेषज्ञ जफर फिरोज के अनुसार सैडलरी, सैनिकों के जूतों का भी शहर से निर्यात किया जाता है।

छह महीने पहले मिले करीब 150 करोड़ के निर्यात आर्डर युद्ध के कारण इस्राइल की कंपनियों और बायरों ने रोक दिए हैं। आर्डरों को होल्ड पर रखा गया है। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि चमड़ा उद्योग पर असर है। अन्य उद्योगों पर आने वाले दिनों में असर दिखाई देने लगेगा। कच्चा माल महंगा होने के साथ ही अन्य उत्पादों के दाम बढ़ जाएंगे।

Search

Archives