Home » अमेरिकी अटैक के बाद ईरान ने जवाबी हमले किए, अमेरिकी आर्मी के बेसों पर मिसाइल दागी
दुनिया

अमेरिकी अटैक के बाद ईरान ने जवाबी हमले किए, अमेरिकी आर्मी के बेसों पर मिसाइल दागी

तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट में लारक द्वीप पर अटैक के बाद ईरान ने जवाबी हमले किए हैं। ईरान ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। अमेरिका ने जॉर्डन में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वहीं यूएई में अमेरिका के बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले अल-मिनहाद बेस पर ड्रोन से हमला किया है। ईरानी हमलों में जानमाल के नुकसान की स्थिति अभी साफ नहीं है लेकिन इससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों पर अमेरिकी हमले के जवाब में उसने जॉर्डन में अमेरिका की आर्मी के दो ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों ने जॉर्डन में किंग हुसैन और अल-अजराक पर अमेरिकी सेना को निशाना बनाया। ईरान ने अमेरिका के MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है, जो होर्मुज स्ट्रेट में हमले के लिए आया था।

ईरान की आठ मिसाइलें रोकीं : जॉर्डन

जॉर्डन सेना की मानें तो उसके एयर डिफेंस ने देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल होने वाली आठ मिसाइलों को रोका है। जॉर्डन और यूएई में ईरान के ये हमले अमेरिकी सेना के अटैक का जवाब हैं। अमेरिका रविवार रात को होर्मुज स्ट्रेट में लारक द्वीप पर ईरानी रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया है, जिस पर ईरान भड़क गया है।

अमेरिका ने करीब एक महीने की शांति के बाद ईरान के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई की। इसके बाद ईरान से जवाबी हमले किए गए हैं। इससे छह महीने से रुक-रुक कर चल रही लड़ाई में आई शांति टूट गई है। ईरानी सेना ने कहा है कि वह अपनी जमीन और लोगों पर हुए हमलों का जवाब देने का अधिकार रखती है और जवाब दे रहा है।

Search

Archives