इजरायल। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इजरायल और ईरान के बीच लगातार बमबारी जारी है। इस बीच ईरान ने इजरायल पर जोरदार हमला किया है। ईरान द्वारा किए इस हमले की इजरायली सैनिकों ने पुष्टि की है। इजरायल की राजधानी यरुशलम के ऊपर कम से कम 10 जगहों पर धमाके की आवाज सुनाई गई है।
इजरायल की सुरक्षाबलों का कहना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों का जवाब दे रहा है, फिलहाल यरुशलम में सायरन बज रहे हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने मंगलवार को बताया कि ईरान की वायु सेना ने सेंट्रल ईरान के इस्फहान शहर के ऊपर अमेरिकी निर्मित रूक्त-9 रीपर लंबी दूरी के ड्रोन को मार गिराया है।
अमेरिका-इजरायली हमलों के जवाब में ईरान लगातार खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसी क्रम में ईरान ने सऊदी के अल-खारज प्रांत ड्रोन दागा है, जिसे सऊदी की एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। सऊदी के अल-खारज प्रांत ने बताया कि ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गिरे मलबे के कारण छह घरों को मामूली नुकसान हुआ है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। कुवैत की सरकारी तेल कंपनी के हवाले से आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई बंदरगाह के लंगरगाह क्षेत्र में मौजूद कुवैती के विशाल कच्चे तेल टैंकर पर ईरान ने जानबूझकर हमला किया।
ईरानी हमले के कारण कुवैती तेल टैंकर में आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में अभियानों के दौरान चार इजरायली सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। आईडीएफ ने यह भी कहा कि तीन सैनिक घायल हुए हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और राजधानी के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई।







