Home » बार में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोग की मौत, 7 घायल, वीडियो आया सामने
दुनिया

बार में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोग की मौत, 7 घायल, वीडियो आया सामने

Mexico Shooting। मध्य मेक्सिको के एक बार में उस समय हड़कंप मच गया जब बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 10 लोगों की जान चली गई है। वहीं 7  लोग घायल हो गए हैं। फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए।  पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।  मेक्सिको में ये फायरिंग क्वेरेटारो (Queretaro) में स्थित एक बार में हुई है। यह हमला उस समय हुआ जब लोग बार में आपस में बातचीत कर रहे थे और मस्ती कर रहे थे।

बताया जा रहा है हमलावरों ने अपनी कार को बार के पास रोका और फिर  उतरकर बिना किसी चेतावनी के अंदर घुस गए। वहां उन्होंने पहले तो लोगों पर गोलीबारी शुरू की और फिर मौके से फरार हो गए। इस हमले में बार में बैठे 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Search

Archives