Home » बोर्नियो द्वीप पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सवार सभी 8 लोगों की मौत
दुनिया

बोर्नियो द्वीप पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सवार सभी 8 लोगों की मौत

जकार्ता (इंडोनेशिया) ।  इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर दो पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार खोजी दलों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया और दो क्रू सदस्यों तथा छह यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए लोगों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था। लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जो कि परिवहन दुर्घटनाओं से लगातार जूझ रहा है। यहां हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और फेरी (नौका) डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

Search

Archives