इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 26 जून से लगातार हो रही मूसलधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस बाढ़ और बारिश के चलते पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में अब तक कम से कम 116 लोगों की की मौत हो चुकी है। वहीं इस दौरान 253 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने दी। एनडीएमए की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान वर्षा से जुड़ी घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हुई, जबकि 41 लोग घायल हुए।
एनडीएमए ने जारी की चेतावनी- मौसम के लगातार बिगड़ रहे स्वरूप को देखते हुए एनडीएमए ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में और अधिक भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका जताई गई है।







