Home » अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भूकंप का तेज झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही
दुनिया

अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भूकंप का तेज झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही

अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में गुरुवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। इतना ही नहीं चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार तजाकिस्तान में सुबह 6ः07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का असर चीन से सटे इलाकों तक हुआ है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 13 फरवरी की सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 4.3 थी।तुर्की-सीरिया में भूकंप से हजारों की मौततुर्की। तुर्की-सीरिया में 6 फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 46,000 से ज्यादा हो गई है। जिसके बाद 21 फरवरी को एक बार फिर तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

Search

Archives