Home » भारत देश बड़ी से बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम- बिल गेट्स
दुनिया

भारत देश बड़ी से बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम- बिल गेट्स

इंटरनेशनल,  कोरोना महामारी के दौरान जहां पूरी दुनिया की विकास दर गिर रहीं थी वहीं भारत सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा था। इस बात का लौहा अब अरबपति और दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने भी माना है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर ने  बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग ‘Gates Notes’ में कहा है, ‘भारत भविष्य के लिए एक आशा देता है।’ उन्होंने लिखा कोरोना काल के दौरान व इसके बाद से दुनिया ने भारत की सक्षमता को सराहा है क्योंकि देश सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा है। बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा भारतीय  इकोनॉमी की ये रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।
बिल गेट्स ने लिखा है कि भारत भविष्य के लिए आशा देता है और यह साबित करता है कि भारत बड़ी समस्याओं को एक बार में हल कर सकता है, भले ही दुनिया कई संकटों का सामना क्यों न कर रही हो। गेट्स ने आगे लिखा कि उनका मानना है कि सही इनोवेशंस और डिलीवरी चैनलों के साथ दुनिया एक साथ कई बड़ी समस्याओं से पार पाने में सक्षम हो सकती है।
द स्टेट्समैन पर छपी एएनआई की रिपोर्ट बताया गया है कि बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में कहा कि मुझे पूरी तरह से भारत भविष्य के लिए आशा देने का काम करता है। यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने की ओर है और इस साफ अर्थ है कि आप उन्हें बड़े पैमाने पर हल निकाले बिना अधिकांश समस्याओं को खत्म नहीं कर सकते। फिर भी भारत ने साबित कर दिया है कि देश बड़ी से बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

Search

Archives