Home » पाकिस्तान ने चीनी कंपनी को लगाया 10 लाख रुपए जुर्माना
दुनिया

पाकिस्तान ने चीनी कंपनी को लगाया 10 लाख रुपए जुर्माना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब इंटरमीडिएट सिटीज इम्प्रूवमेंट एंड इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट ने चीनी कंपनी, चाइना गांसू इंटरनेशनल कॉरपोरेशन पर सीवरेज लिंक पर काम में देरी के लिए जुर्माना लगाया  है। पाकिस्तान के अखबार  डॉन  के मुताबिक  एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत पंजाब इंटरमीडिएट सिटीज इंप्रूवमेंट एंड इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट को 10 लाख रुपए जुर्माना भरने को कहा है।परियोजना प्रबंधक मुहम्मद असजिद खान ने कहा कि कंपनी पर “विलंबित नुकसान” के लिए जुर्माना लगाया गया है। एशियाई विकास बैंक साहीवाल शहर में स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक पार्कों के पुनर्वास, अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों, उच्च तकनीक ठोस अपशिष्ट मशीनरी, और 91 किमी ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के संबंध में परियोजनाओं में 18 अरब रुपए का निष्पादन कर रहा है।  यह परियोजना प्रांतीय स्थानीय सरकार, सामुदायिक विकास और स्थानीय महानगरीय निगम के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।

Search