Home » चीन में भूकंप : रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता, 40 मिनट में लगे आठ झटके, किंगहाई प्रांत में एक की मौत, चार लोग घायल
दुनिया

चीन में भूकंप : रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता, 40 मिनट में लगे आठ झटके, किंगहाई प्रांत में एक की मौत, चार लोग घायल

चीन का किंगहाई प्रांत मंगलवार को तेज भूकंप के झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। इस शक्तिशाली झटके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रान्त में था। चीनी प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

40 मिनट में लगे आठ बड़े झटके :  स्थानीय आपदा प्रबंधन और चीनी मीडिया के हवाले से बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 40 मिनट के भीतर इलाके में करीब आठ बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बार-बार हिलती धरती के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लगातार हो रहे इन आफ्टरशॉक्स के कारण खौफ में हैं और खुले आसमान के नीचे वक्त बिता रहे हैं।

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, हैक्सी प्रान्त में आए इस शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र :  भूकंपीय वेधशाला के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:06 बजे आया। धरती के भीतर महज 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। गहराई कम होने की वजह से झटके बेहद तेज महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रान्त का पहाड़ी और सुदूर इलाका है। झटका इतना तेज था कि आसपास के कई जिलों में भी धरती हिलने की खबर है। शुरुआती झटके के बाद लोग काफी देर तक सहमे रहे।

Search