Home » रूस से तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना, भारी टैरिफ लगाने दी धमकी
दुनिया

रूस से तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना, भारी टैरिफ लगाने दी धमकी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रूसी तेल खरीदने और उसे खुले बाजार में बेचकर “बड़ा मुनाफा” कमाने के लिए भारत पर टैरिफ में भारी वृद्धि करेंगे।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस वजह से, मैं भारत की ओर से अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा।” दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के चक्कर में ट्रंप ने भारत पर तीखा रुख अपना लिया है। वो आए दिन भारत को लेकर कोई न कोई टिप्पणी कर रहे हैं।  हाल ही में उन्होंने ब्रिक्स समूह में भारत की सक्रिय भूमिका और रूस से दोस्ती की आलोचना करते हुए कहा था, “वे अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ लेकर डूब सकते हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार ने भी भारत पर लागए आरोप- इससे पहले आज अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ ईमानदारी से पेश नहीं आ रहा है। मिलर ने कहा कि भारत खुद को हमारा करीबी देश बताता है, लेकिन इसके बावजूद वह हमारे सामानों को मंजूरी नहीं देता और अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाता है। इसके अलावा स्टीफन मिलर ने कहा, भारत अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी का गलत फायदा उठाता है और अब रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहा है।

Search

Archives