बैंकॉक। थाइलैंड में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन पर एक क्रेन के पैसेंजर ट्रेन पर गिरने के बाद रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की जान चली गई है। वहीं ट्रेन के डिब्बों में भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजे हुई।
नखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक क्रेन का इस्तेमाल एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे बनाने के लिए किया जा रहा था। बुधवार को बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही ट्रेन पर अचानक क्रेन गिर पड़ी। मृतकों का आंकड़ा फिलहाल और बढ़ सकता है क्योंकि पुलिस ने बताया है कि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
ट्रेन में 195 लोग सवार थे
जानकारी के मुताबिक ट्रेन के पटरी से उतरते ही ट्रेन आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव दल ट्रेन के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। परिवहन मंत्री पिफात रत्चाकितप्रकान ने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे और अधिकारी मृतकों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।







