Home » बिग ब्रेकिंग : क्रैंस-मोंटाना बार में नए साल पर धमाका! कई मौतें और घायल, देखें वीडियो
दुनिया

बिग ब्रेकिंग : क्रैंस-मोंटाना बार में नए साल पर धमाका! कई मौतें और घायल, देखें वीडियो

क्रैंस-मोंटाना बार धमाका

स्विट्ज़रलैंड। नए साल के मौके पर स्विट्ज़रलैंड के क्रैंस-मोंटाना शहर स्थित बार में धमाका होने की खबर है। धमाके के बाद बार में आग लग गई और कई लोग इसमें फंस गए। स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल भेज रही है। पुलिस के अनुसार, यह धमाका ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। धमाका देर रात करीब 1ः30 बजे हुआ, जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह फिलहाल अज्ञात है।

घायलों और मृतकों की स्थिति

स्विस मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में कई लोग घायल हुए हैं और कई की मौत हुई है। आग और धमाके के कारण बार के अंदर मौजूद लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस और रेस्क्यू टीम सुरक्षित बाहर निकाल रही है। क्रैंस-मोंटाना वालिस कैंटन में स्थित एक अपमार्केट स्की रिज़ॉर्ट है। यह जगह ब्रिटिश और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। जनवरी में यह रिज़ॉर्ट एफआईएस वर्ल्ड कप स्पीड स्कीइंग इवेंट की मेज़बानी करने वाला है। क्रैंस-मोंटाना स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है।

देखें वीडियो:-

Search

Archives