Home » भीषण हादसा : दो बसों में जबरदस्त भिड़ंत, 37 लोगों की जलने से मौत, 30 से ज्यादा घायल
दुनिया

भीषण हादसा : दो बसों में जबरदस्त भिड़ंत, 37 लोगों की जलने से मौत, 30 से ज्यादा घायल

दार अस सलाम। उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार शाम किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। इस हादसे के मारे गए लोगों की पहचान और राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

राष्ट्रपति सामिया ने जताया शोक- हादसा के बाद देशभर में शोक की लहरहै। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुहुलु हसन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं किलीमंजारो क्षेत्रीय आयुक्त, पीड़ित परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

सड़क नियमों को पालन करने की अपील- राष्ट्रपति ने सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि ऐसे हादसे लगातार तंजानियाई परिवारों को झकझोरते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तंजानिया में सड़क हादसों में मौतों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बावजूद इसके कि सरकार ने सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।

Search

Archives