Home » रियाद की सोफा फैक्ट्री में लगी आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत
दुनिया

रियाद की सोफा फैक्ट्री में लगी आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

रियाद। सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।

मंत्रालय ने रविवार को हुई इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही, नुकसान की इस कठिन घड़ी में मृतकों के परिवारों को पूरे समर्थन और एकजुटता का आश्वासन दिया है। इसमें आगे कहा गया कि उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें इस अपूरणीय क्षति और दुख के समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

यह आग स्थानीय समयानुसार रियाद के खोरदम शहर में स्थित सोफा फैक्ट्री में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। मंत्रालय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वे पीड़ितों की पहचान करने और शवों को स्वदेश वापस भेजने की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। दूतावास इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का भी काम कर रहा है।

Search