Home » गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के टिप्स
स्वास्थ्य

गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के टिप्स

 सर्द हवाएं अब रुख बदल रही हैं और धूप तीखी होती जा रही हैं. ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं और गर्मी आने वाली है. मौसम अभी सुहावना है, स्वेटर उतरने लगे हैं, हालांकि हल्क ठंडक बनी हुई है. इस समय में लापरवाही बरतना आपको बीमार कर सकता है. सर्दी के जाने और गर्मी के आने का ये समय स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण है. हमें अपने शरीर को इस बदलते मौसम के लिए तैयार करने की जरूरत है, ताकि मौसम की मार इसे बीमार न कर सके. आइए जानते हैं कि इस बदलते मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए हमें किन प्राकृतिक उपायों को अपनाना है.
गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के टिप्स |

1) मौसमी फल और सब्जियां खूब खाएं

वसंत के इस मौसम में आप फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. टमाटर, तरबूज, खीरा, जामुन, संतरा, सेब आदि का सेवन कर सकते हैं. इनमें कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. फाइबर और मिनरल्स से भरपूर मौसमी फल शरीर को जरूरी ऊर्जा देते हैं. साथ ही तरबूज और संतरे जैसे फल बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं.

2) पर्याप्त पानी पीना जरूरी

पानी की कमी शरीर के लिए एक खतरनाक स्थिति है. ऐसे में हर दिन कम से कम 8 से 9 गिलास पानी जरूर पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें. पर्याप्त पानी पीने से हमारा शरीर डिटॉक्स होता है और जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर हो जाते हैं. हालांकि इस मौसम में पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी होता है, ऐसे में पानी को उबाल कर ही पिएं.

3) हाइजीन का रखें ध्यान

ठंड के जाने और गर्मियों के आने का इस समय में मौसमी फ्लू, पीलिया, टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है. इनसे बचने के लिए हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी हो जाता है. आप साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.

4) एक्टिव रहें

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना भी बहुत जरूरी है. हर दिन सुबह जॉगिंग या वॉक करें. इसके बाद कुछ समय एक्सरसाइज या योगा के लिए रखें. आपको व्यायाम ज्यादा पसंद नहीं तो आप हर दिन 20-25 मिनट डांस भी कर सकते हैं. इसके अलावा गेम्स खेल कर भी खुद को एक्टिव रख सकते हैं.

5) पौष्टिक डाइट लें

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें, इनमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मिनरल्स जैसे कई पोषण तत्व मिलते हैं. बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन इस मौसम में करना बेहद फायदेमंद है. ये आपके शरीर को अंदर से एनर्जी देते हैं और उसे हेल्दी रखते हैं. इसके अलावा दाल, सब्जियां और दूध का सेवन भी करें.

 

Search