Health Drink SATTU : सत्तू को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसे किन अनाजों से मिलाकर बनाया जाता है और घर पर बनाने का तरीका क्या है।
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में देसी चीजों की बात करें तो सत्तू एक बेहतरीन विकल्प है। सत्तू सिर्फ एक अनाज से नहीं, बल्कि सात अलग-अलग अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। यह न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देता है, बल्कि एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं सत्तू को किन चीजों से तैयार किया जाता है और इसे घर पर कैसे बनाएं?
घर पर कैसे बनाएं?
- पहला स्टेप: अगर आप सत्तू को घर पर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले जौ, चना, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा और चावल को साफ करके धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।
- दूसरा स्टेप: अब, इसके बाद इन्हें धीमी आंच पर अलग-अलग भून लें, ताकि इनमें हल्की खुशबू आने लगे। जब अनाज हल्का सुनहरा हो जाए तब गैस बंद कर दें।
- तीसरा स्टेप: अब सभी भूने हुए अनाजों को ठंडा करके मिक्सर या चक्की में बारीक पीस लें। तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
कैसे करें सेवन?
सत्तू का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे ठंडे पानी में नमक, नींबू और जीरा डालकर नमकीन शरबत की तरह पी सकते हैं। यह न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इस तरह, सात अनाजों से बना सत्तू गर्मियों में सेहत और ठंडक दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।







